फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In the trap of the elementary school Ganga

प्राथमिक विद्यालय तीसराम की मड़ैया गंगा की कटान की जद में

Sat, 29 Jun 2019 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
In the trap of the elementary school Ganga
प्राथमिक विद्यालय तीसराम की मडैया के पास कटान करती गंगा। - फोटो : FARRUKHABAD
स्कूल के पास गंगा की तेज धार बहने से स्कूल कभी कट सकता हैं। इसकी सूचना शिक्षा विभाग को प्रधानाध्यापक ने पत्र भेजकर दे दी है। इसके बाद सिंचाई विभाग ने कटान रोकने के लिए दो सौ बल्ली गांव भेज दी हैं। उन्हें लगाकर कटान रोकने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के गांव तीसराम की मड़ैया के पास गंगा की धारा बह रही है। इस गांव की सैकड़ों बीघा जमीन कट चुकी है। पूरे गांव के मकान दो साल में गंगा के कटान में कटकर समा गए हैं। इस गांव में एक ही मकान व प्राथमिक विद्यालय शेष रह गया है।
विज्ञापन

स्कूल का पीछे का हिस्सा किसी भी समय गंगा की तेज धार में कट सकता है। एक जुलाई से बच्चों का स्कूल में आना भी शुरू हो जाएगा। समस्या को देखते हुए प्रधानाध्यापक श्याम कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिंचाई विभाग कटान रोकने के लिए सक्रिय हो गया है। उसने दो सौ बल्ली गांव भेज दी हैं। उन्हें लगाकर कटान रोकने का प्रयास किया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार सिंह ने बताया है कि 2 सौ बल्ली भेजी गई हैं। बल्ली लगाकर कटान को रोकने प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed