{"_id":"63922ca36f94eb601751523d","slug":"in-the-name-of-job-farrukhabad-news-knp732478247","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी, शर्तिया बैनामा भी कराया, चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी, शर्तिया बैनामा भी कराया, चार पर मुकदमा दर्ज
Fri, 09 Dec 2022 04:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 04:06 PM IST
सार
जहानगंज में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से दो खेतों का शर्तिया बैनामा भी करवा लिया।
विज्ञापन
फ्रॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज में बैंक चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से पांच लाख रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक ने आरोप लगाया कि पूरे रुपये न देने पर आरोपियों ने दो खेतों का बैनामा भी करा लिया था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बिढ़ैल निवासी करन त्रिपाठी उर्फ गुड्डू ने कोर्ट के आदेश पर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह निवासी सर्वेश सिंह, शिव प्रताप सिंह, भवंर सिंह व राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदौआ निवासी राजेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
इसमें आरोप लगाया कि एक नवंबर 2015 को सर्वेश सहित चारों लोग उसके घर आए और बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये मांगे। एक लाख 10 हजार रुपये ले लिए। बाकी रुपये का इंतजाम न होने पर सर्वेश ने उसके दो खेत का शर्तिया बैनामा करवा लिया।
विज्ञापन
उसने कहा कि नौकरी लगने के बाद रुपये वापस करने पर वह खेता लौटा देगा। नौकरी न लगने पर करीब दो वर्ष बाद रुपये व बैनामा वापस मांगने पर वह गालीगलौज करने लगे। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।