फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In the murderous attack, one of the parties staged a robbery at the gate of the police line and accused of looting

जानलेवा हमले के जवाबी मुकदमों के आरोपियों के घर पुलिस ने मारी दबिश

Fri, 22 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
In the murderous attack, one of the parties staged a robbery at the gate of the police line and accused of looting
पुलिस लाइन गेट पर धरने पर बैठा परिवार। - फोटो : FARRUKHABAD
जानलेवा हमले में एक पक्ष ने पुलिस लाइन के गेट पर धरना देकर लगाया लूटपाट का आरोप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुलिस ने जानलेवा हमले के जवाबी मुकदमों के आरोपियों के घर गुरुवार रात दबिश दी। आरोपी घरों पर नहीं मिले तो पुलिस मौजूद रिश्तेदारों को भगा दिया। इस पर एक पक्ष की महिलाएं शुक्रवार को बच्चों के साथ पुलिस लाइन के गेट पर धरना देकर बैठ गईं। इन लोगों ने पुलिस पर घर में घुसकर लूटपाट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। एसपी ने सीओ अमृतपुर को जांच करने के आदेश दिए हैं।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव बनारसीपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर 18 मई को रामवीर सिंह व अमर सिंह यादव के परिजनों में मारपीट व गोली चल गई थी। इसमें रामवीर व दूसरे पक्ष से अमर, देव सिंह, दलवीर घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज कर लिए थे।
विज्ञापन

गुरुवार रात एसओ सुरेंद्र सिंह यादव ने दरोगा अजय, महिला दरोगा रक्षा सिंह व सिपाहियों के साथ दोनों पक्षों के आरोपियों के घरों में दबिश दी थी। पुलिस को आरोपी नहीं मिले, तो घरों में ठहरे रिश्तेदारों को भगा दिया था। शुकवार को दबिश के विरोध में रामवीर की पत्नी कृष्णा देवी बच्चों व अन्य महिलाओं के साथ पुलिस लाइन के गेट पर धरना देकर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि एसओ ने फोर्स के साथ दबिश देकर तोड़फोड़ कर पांच हजार रुपये व जेवर लूट लिए हैं। वे दूसरे पक्ष की मदद कर रहे हैं। दो घंटे बाद कृष्णा देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।
एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के यहां दबिश दी गई। दोनों पक्षों के लोग जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित हैं। लगाए गए आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed