फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In the month of Ramajan in the Muslim pockets dirt

रमजान माह में मुस्लिम इलाकों में गंदगी

Fri, 03 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 03 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
In the month of Ramajan in the Muslim pockets dirt
मुकद्दस रमजान में नगर पालिका प्रशासन के शहर में सफाई व्यवस्था के दावे
विज्ञापन
फेल हो गए। कूड़ा, कचरा निस्तारण में कागजी खेल चल रहा है। चौतरफा नाले-नालियां बजबजा रही हैं। अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रमजान माह होने के बावजूद मुस्लिम इलाकों में गंदगी फैली है। मातहत जो रिपोर्ट अफसरों को सौंपते हैं,  वह उसी को मान लेते हैं।

असलियत की जानकारी की जहमत नहीं करते हैं। इसके बावजूद पालिका का दावा यह है कि सफाई व्यवस्था ठीकठाक है।
नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पालिका के स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे है। विभाग के पास शहरी आबादी करीब पौने तीन लाख के लिहाज से पर्याप्त संसाधन और कर्मचारी तैनात हैं। इसके बावजूद शहर में गंदगी की भरमार है। पालिकाध्यक्ष

वत्सला अग्रवाल ने रमजान माह में शहर में सफाई व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग का अमला नहीं चेता और रमजान में सफाई के हालात बद्तर हो गए हैं। रमजान माह में मुस्लिम इलाकों में गंदगी फैली है। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर सिर्फ इतना गौर किया जा रहा है कि जुमे के दिन मस्जिदों के आसपास चूना जरूर डलवा दिया जाता है। शहर का कोई भी मोहल्ला हो हर जगह गंदगी देखी जा सकती है।

हाता मझले खां में जगह-जगह गंदगी फैली है। नाला सिल्ट से पटा पड़ा है। नालियां बजबजा रही हैं। हाफिज नौशाद कहते हैं कि नियमित कूड़ा का निस्तारण नहीं हो रहा है। बरसात में समस्या विकराल रूप ले लेती है। रमजान माह में मोहल्ले में फैली गंदगी के चलते रोजादारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिकाध्यक्ष इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं।

मोहम्मद शहीद खंा कहते हैं कि मोहल्ला रकाबगंज में नालियों में गंदगी भरी पड़ी है। जगह-जगह गंदगी का अंबार है। सुअर छुट्टा घूमते रहते हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सफाई कर्मचारी फौरी तौर पर ही सफाई कर चले जाते हैं।  पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आवारा पशुओं पर अंकुश लगाए और सफाई व्यवस्था का भी ध्यान रखे। पर ऐसा नहीं हो रहा है।

मोहल्ला कटरा बख्शी में भी सफाई व्यवस्था खस्ताहाल पड़ी है। रमजान माह में भी सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है। प्रतिदिन कूड़ा न उठने से मोहल्ले में घरों के बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं। महफूज खां कहते हैं कि कूड़ा कंटेनर भरने के बावजूद कई-कई दिन बाद उठते हैं, जिससे कूड़ा सड़क पर फैलने लगता है। गली-कूंचों में भी गंदगी के ढेर लगे हैं।

मोहल्ला शमसेर खानी में खाली पड़े प्लाटों में कूड़े के ढेर लगे हैं। समय से कूड़ा कंटेनर न उठाए जाने के चलते वह गंदगी से भरे पड़े हैं। मोहल्ले के नासिर अली कहते हैं कि कूड़ा कंटेनर नियमित नहीं उठाए जाते हैं। इसके चलते लोग खाली पड़े प्लाटों या फिर घर के पास कूड़ा डालने को मजबूर हैं। गर्मी में कूड़ा से दुर्गंध उठने के चलते बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed