फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In the last day bicycle rally drew crowds

साइकिल रैली में आखिरी दिन उमड़ी भीड़

Wed, 11 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Wed, 11 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
In the last day bicycle rally drew crowds
सदर विधायक की साइकिल रैली में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सपा के साइकिल रैली निकालो अभियान के आखिरी दिन निकली रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी। शहर में सदर विधायक ने रैली में भीड़ जुटा अपनी ताकत दिखाई। सदर विधायक के नेतृत्व में निकली रैली में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उधर, बिलावलपुर में राजेपुर ब्लाक प्रमुख व बढ़पुर ब्लाक प्रमुख ने साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन


मंगलवार को टाउनहाल से सदर विधायक विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली का शुभारंभ वरिष्ठ नेता श्यामप्रकाश गुप्ता ने झंडी दिखाकर किया। रैली में सदर विधायक विजय सिंह और जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव समर्थकों के साथ साइकिल चलाते हुए निकले। इनके साथ भारी संख्या में साइकिलों और बाइकों पर सवार होकर युवा सपा का झंडा पकड़े चल रहे थे। रैली तिकोना चौकी, त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार, लालदरवाजा होती आवास विकास स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया प्रतिमा पहुंची। वहीं रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन


रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। रैली में विशाल जनसमूह को देख सदर विधायक विजय सिंह ने लोगों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, विधायक पुत्र विक्की सिंह, सिक्की सिंह, करन सिंह, प्रदीप यादव, पुष्पेंद्र यादव, रजत क्रांतिकारी, बंटी यादव, राजेश पाठक, मुन्ना यादव, चांद खां, अजय कश्यप, अविनाश सिंह, आशू चौहान, शीलू चौहान आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिलावलपुर मंदिर से राजेपुर ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव, सतीश दीक्षित और जिलाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की। रैली का समापन हैवतपुर गढ़िया कालोनी में हुआ। बढ़पुर ब्लाक प्रमुख उर्मिला राजपूत ने रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पंचशील राजपूत, रामसेवक यादव, शेर सिंह, प्रधान लाल सिंह वर्मा, रामविलास राजपूत, सोनपाल कठेरिया, रामविलास दिवाकर, पूर्णिता राठौर, अफरोज यूसुफ, मीना राजपूत, शैलेश राजपूत आदि मौजूद रहे। गांव अखमेलपुर में विधायक पुत्र अरशद जमाल सिद्दीकी ने, संकिसा में महासचिव रामवीर कठेरिया और फैजबाग में डा. हरिनंदन यादव ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने सिरौली चौराहा से झंडी दिखाकर साइकिल रैली रवाना की। प्रधान सतेंद्र यादव, राघवेंद्र, वेदराम, अजय पाल, लालजी ठाकुर, सोमू यादव आदि मौजूद रहे। नवाबगंज पावर हाउस से सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की।


इस अवसर पर डा. नवरंग सिंह यादव, इंद्रसेन यादव, अशदरजा मंसूरी, विकास गुप्ता, न्यामत अली खां, यशवीर आर्य, मनमोहन मिश्र, दिलशाद, आकिल खां, इंद्रेसन आदि मौजूद रहे। मई रशीदपुर में प्रधान अजयराज यादव ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की। इस अवसर पर शिवम यादव, राजीव यादव, इंद्रेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed