{"_id":"6240a6edbe5ca574e17cdb11","slug":"in-the-garbage-dispute-stone-pelting-between-two-parties-12-injured-farrukhabad-news-knp6878490158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के विवाद में दो पक्षों में मारपीट पथराव, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के विवाद में दो पक्षों में मारपीट पथराव, 12 घायल
विज्ञापन
घायल सोनी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। कूड़े के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडो से मारपीट के बाद पथराव हुआ। इसमें दोनों ओर से 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इंदरपुर निवासी जयवीर सिंह का गांव के ही सर्वेश से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। जयवीर सिंह के घर का कूड़ा सर्वेश के घर के पास पड़ता है। रविवार को जयवीर के परिवार की अखिलेश कुमारी ने कूड़ा डाला तो तेज हवा होने के कारण कूड़ा सर्वेश के घर में उड़कर पहुंच गया। कूड़ा घर में आने पर सर्वेश ने गाली गलौज कर विरोध जताया।
इस पर जयवीर व सर्वेश में कहासुनी होने लगी। कुछ देर में ही दोनों पक्ष के परिवार के लोग लाठी डंडे व फावड़े लेकर सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। इससे वहां पर अफरातफरी के बीच चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
एक पक्ष से जयवीर सिंह, अखिलेश कुमारी, सियादेवी, जीतेश घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सर्वेश, गुड्डी देवी, रमेश, मोहिनी, सोनी, छबीला, वंदना, सरनाम सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सर्वेश, गुड्डी देवी, रमेश को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।

घायल जयवीर। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD