फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In the event lively sunshine

धूप निकलते ही मेला हुआ गुलजार

Mon, 12 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 12 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
In the event lively sunshine
दो दिनों की कड़ाके की ठंड के चलते मेला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार को खिली घूप में सैर सपाटा करने वाले गृहस्थों ने मेला क्षेत्र का जमकर भ्रमण किया और अपनी आवश्यकता की वस्तुओं की खरीद की। मेले में कई जिलों के दुकानदार एक माह तक  रुकेंगे। यहां बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो बड़ों ने भुने आलुओं का लुत्फ उठाया।

मेला में निकाली संदेश यात्रा
फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मेला श्री रामनगरिया में शिव संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ पराग दुग्ध डेयरी केंद्र से हुआ। शोभायात्रा पांचाल घाट और पुल से होते हुई मेला श्री रामनगरिया पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल विभिन्न धर्म गुरुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस दौरान चरित्र एवं अन्य प्रदर्शिनयों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, पादरी किशन मसीह, सूफी पप्पनमियां, ज्ञानी गुरूवचन सिंह, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सुशांत भाई, ईश्वरैय्या, वीके गिरिजा बहन, वीके नीलम, मिथलेश, सुरेंद्र सोमवंशी और रामबाबू आदि मौजूद रहे।

मेले की राउटी में लगी आग, हजारों का नुकसान
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया क्षेत्र में कल्पवास कर रहे जनपद हरदोई निवासी स्वामी दयानंद की राउटी में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। दयानंद ने बताया कि हजारों रुपये का नुकसान हो गया। मेला क्षेत्र के तीन नंबर सीढ़ी के पास राउटी बनाकर हरदोई निवासी स्वामी दयानंद अपनी पत्नी के साथ कल्पवास कर रहे हैं।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे स्वामी जी की पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। गैस का रिसाव होने से पाइप में आग लग गई। जैसे तैसे साधु दंपति जान बचाकर राउटी के बाहर निकले। इन्हाेंने आस पड़ोस के लोगों से आग बुझाने की गुहार लगाई। आग की लपटों में पास ही रह रहे सरनाम सिंह की झोपड़ी भी आ गई।

देखते ही देखते आग ने राउटियों में रखा सामान तेजी से जलने लगा। पुलिस और आसपास के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित स्वामी दयानंद और सरनाम सिंह ने बताया कि आग से राउटी में रखे रजाई, कंबल, गद्दे, और गल्ला जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed