फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In the dispute of dance, the baraatis were beaten up by running

डांस के विवाद में बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
In the dispute of dance, the baraatis were beaten up by running
फर्रुखाबाद। डांस के दौरान मोहल्ले के युवकों व बरातियों के बीच मारपीट हो गई। इससे बरात में शामिल महिलाओं के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बराती बिना दुल्हन बरात लेकर जाने लगे तो दूसरे पक्ष ने उन्हें शांत कराया। पुलिस ने बरातियों पर हमला करने वाले तीन लोगों को हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शहर कोतवाली के मोहल्ला सलावत खां निवासी विनोद सैनी की बेटी की बरात आई थी।
बरातियों ने जैसे ही डांस करना शुरू किया तो मोहल्ले के कुछ लड़कों से उनका विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले के तीन लड़कों को पकड़ भी लिया। इसके बाद दूल्हा व उसके घर वाले समारोह स्थल पर ही रुक गए, बाकी के बरातियों को घर भेज दिया गया। सीओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed