{"_id":"5a3aa86c4f1c1ba7668bb50d","slug":"in-road-accident-school-girl-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की ट्रक से कुचल कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की ट्रक से कुचल कर मौत
अमर उजाला
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
cycle under the truck
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्कूल से वापस घर लौट रही छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार कुचल दिया। दुर्घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के शव को पुलिस आनन फानन में लोहिया अस्पताल ले गई। छात्रा के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला किसानन बढ़पुर निवासी प्रियंका (15) पुत्री राजू जाटव शहर के ठंडी सड़क स्थित कृष्णा देवी बालिका इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। बुधवार की दोपहर छुट्टी होने के बाद प्रियंका साइकिल से वापस घर लौट रही थी। जब वह देवरामपुर रेलवे क्रासिंग के पास से पहुंची। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गिर पड़ी। उसी समय ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को देखकर आसपास के लोगाें ने ट्रक भगा कर ले जा रहे चालक को कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन फानन में किसी प्रकार का कोई बवाल न हो इसलिए शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया। हालांकि पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर छात्रा की मां संजो देवी के साथ ही पिता समेत परिवार के अन्य लोग अस्पताल आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। राजू पांच बेटी है। इनमें प्रीति, स्वीटी अंकिता और गुशलशन के साथ ही प्रियंका थी। बहनों का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन