फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In protest against the harassment, the inferior engineers demonstrated

उत्पीड़न के विरोध में अवर अभियंताओं ने किया प्रर्दशन

Tue, 07 Sep 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
In protest against the harassment, the inferior engineers demonstrated
भोलेपुर स्थित खंड कार्यालय में प्रदर्शन करते अवर अभियंता व एसडीओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। उत्पीड़न के विरोध में अवर अभियंता व एसडीओ ने खंड कार्यालय भोलेपुर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने ऊर्जा मंत्री व पॉवर कार्पोरेशन अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन शहरी को दिया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंताओं के ज्वलंत मांगों, समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। उच्च अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इसको लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर अवर अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंताओं ने मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पहले दिन भोलेपुर स्थित खंड कार्यालय में जेई व एसडीओ ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद एक्सईएन शहरी आरबी यादव और अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव को ऊर्जा मंत्री व पॉवर कार्पोरेशन अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, राघवराम पांडेय, एसपी सिंह, राकेश कुमार, अजय सिंह, वेद प्रकाश, एसडीओ विनोद कनौजिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों व आवासों में बिना कनेक्शन जल रही बिजली
फर्रुखाबाद। सरकारी दफ्तरों व आवासों में बिना कनेक्शन बिजली का उपभोग किया जा रहा है। इस संबंध में एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने उच्च अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि कलक्ट्रेट में एनआईसी, अभियोजन अधिकारी कार्यालय, एडीएम कार्यालय, रिकार्ड रूम, चुनाव कार्यालय, नलकूप के अलावा आफीसर्स कॉलोनी में कुछ आवासों में बिजली कनेक्शन नहीं है। इसके बावजूद बिजली का उपभोग हो रहा है। कनेक्शन कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है।

कॉलेज व कोल्ड स्टोरेज का काटा कनेक्शन
फर्रुखाबाद। काश्तकार कोल्ड स्टोरेज पर करीब 10 लाख रुपये बकाया है। कोल्ड स्टोरेज मालिक दृगपाल ने बिल भुगतान को चेक दी थी। वह खाते में पर्याप्त धन न होने से बाउंस हो गई। इससे बकायेदारी का भुगतान नहीं हो सका। इन्हीं कोल्ड स्टोरेज मालिक का वहीं पर डिग्री कॉलेज है। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज और डिग्री कॉलेज का बकायेदारी में कनेक्शन कटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed