{"_id":"d35e1f3e9daa4bed86d0ba636f15ec39","slug":"in-painting-savita-mansi-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला में सविता, मानसी अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला में सविता, मानसी अव्वल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद महोत्सव समिति के अंतर्गत पटेल पार्क में शनिवार को
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वामी
विवेकानंद और गंगा प्रदूषण विषय पर कल्पनाआें में रंग भरे।
पटेल पार्क में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सेंट लारेंस स्कूल, एनएकेपी इंटर कालेज, स्वामी रामानंद इंटर कालेज, शिववती शिवनंदन महाविद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरसिया मझोला और सिटी गर्ल्स इंटर कालेज समेत विभिन्न स्कूलों से आए 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
जूनियर वर्ग में मानसी अग्निहोत्री, दीपक शाक्य व कोमल सक्सेना, मिताली टंडन व अभय कुमार शाक्य, प्राथमिक वर्ग में सविता शाक्य, प्रियंका राठौर और जान्हवी वर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में अंकित कुमार, मनीषा सक्सेना और चांदनी यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में संजीव कटियार, राजकुमार, साधना सिंह, वीना गौतम, रंजना कुमारी, गीता देवी, लक्ष्मी यादव और सरिता साहू शामिल रहीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रभा कनौजिया, कैलाशचंद्र बाथम, अमित शर्मा और शिवनरेश आदि मौजूद रहे।