फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In kabaddi manoeuver own show

कबड्डी में दांव-पेंच से दिखाया दम

Mon, 03 Aug 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 03 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
In kabaddi manoeuver own show
जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय 26वीं संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
का शुभारंभ किया गया। कबड्डी- कबड्डी कहकर प्रतिभागियों ने उठा-पटक करते हुए दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य और जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 11 जिलों की टीमों ने भाग लिया। रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया जाएगा।

सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के मैदान में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में आगरा, अलीगढ़, औरैया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, कन्नौज, मैनपुरी, मथुरा और फर्रुखाबाद की टीमों ने भाग लिया। इससे

पहले छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुशासन विद्यालय का प्रथम पाठ होता है। इसलिए बच्चे सबसे पहले अनुशासन का पाठ सीखें। जिलाधिकारी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से शरीर के साथ ही साथ मस्तिष्क भी

स्वस्थ रहता है। प्राचार्य बीपी गुप्ता ने मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विज्ञान विभाग के शिक्षक आनंद तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य आरके त्रिपाठी, वेदप्रकाश शर्मा, गुड्डू चौहान, प्रमोद सिंह चौहान और सुनील राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed