{"_id":"3b87283a59bfc8ff471fd42cd28c902a","slug":"in-inspection-staff-and-teacher-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी बीएसए के निरीक्षण में टीचर, कर्मचारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी बीएसए के निरीक्षण में टीचर, कर्मचारी नदारद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने गुरुवार को ब्लाक नवाबगंज, कायमगंज में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई शिक्षिकाएं और कर्मचारी नदारद मिले। गैरहाजिर लोगों को नोटिस देने की बात कही।
विज्ञापन
प्रभारी बीएसए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नवाबगंज का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां वार्डेन शांति मिश्रा, पार्टटाइम टीचर हिमांशु पांडेय गैरहाजिर मिले। 95 बच्चों में से दो बच्चे ही मौजूद मिले। कोई रजिस्टर भी देखने को नहीं मिला। इसके बाद वह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कायमगंज पहुंचे। यहां 10 अक्तूबर 2015 से शिक्षिका अर्चना वर्मा अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
सहायक रसोइया महादेव प्रसाद 22 अक्तूबर से नदारद थे। चौकीदार कश्मीर सिंह भी गैरहाजिर था। टैंक का सीवर पाइप टूटा मिला। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी को सीवर पाइप ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। प्रभारी बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षक और कर्मचारियों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन