{"_id":"65185febc4a9ddb6a10b7644","slug":"in-case-of-dog-or-monkey-bite-wash-the-wound-in-running-water-for-20-minutes-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-3559-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कुत्ता, बंदर के काटने पर घाव 20 मिनट तक बहते पानी में धोएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कुत्ता, बंदर के काटने पर घाव 20 मिनट तक बहते पानी में धोएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम सप्ताह के तहत शनिवार को फतेहगढ़ स्थित केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को जागरूक किया गया। बताया गया कि कुत्ता, बंदर के काटने पर उस स्थान को पानी की धार में 10 मिनट कर धोना चाहिए। इससे रैबीज का असर कम हो जाता है।
केंद्रीय विद्यालय में हुए जागरूकता कार्यक्रम में सिविल अस्पताल लिंजीगंज के मास्टर ट्रेनर डाॅ. नवनीत गुप्ता ने 1700 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को रैबीज के बारे में जानकारी दी। कहा कि रैबीज फैलाने वाले जानवरों द्वारा किसी व्यक्ति को काटने पर 20 मिनट तक बहते पानी में घाव धोएं। इसके साथ ही पहले दिन, तीसरे दिन, 7वें, 14वें व 28वें दिन एंटी रैबीज का टीका लगवाने की जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों से अपील की कि किसी जानवर के काटने पर परिजनों को तत्काल जानकारी दें। छिपाने या किसी भी लापरवाही करने पर रैबीज मौत का कारण भी बन सकता है। उन्होंने पालतू जानवरों का भी समय-समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। प्राचार्य विक्की अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो- 26
सड़क सुरक्षा नियम बताए
मोहम्मदाबाद। शासन के निर्देश पर एआरटीओ सुभाष चंद्र राजपूत के नेतृत्व में एलईडी वैन से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। प्रवर्तन सिपाही संजीव शर्मा ने बताया इस जागरूकता कार्यक्रम से मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो- 25
भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
मोहम्मदाबाद। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह राठौर व श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील कुमार राठौर ने ग्राम पंचायत लखरौआ स्थित दलित बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया। श्रमदान कर सफाई की।
-- -- -- -- -- -- --
68 बच्चों ने दी स्पेल बी परीक्षा
नवाबगंज। स्पेल बी कंपटीशन परीक्षा में ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के 68 बच्चों ने लिया भाग। बीआरसी केंद्र पर परीक्षा हुई। इसमें इंग्लिश और भाषा की परीक्षा में 48 प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने और 20 उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चे शामिल हुए। डायट के निर्देशन हुई परीक्षा में एआरपी प्रदीप कुमार पाल को इंग्लिश परीक्षा और भाषा परीक्षा के लिए एआरपी सुरेश चंद्र को प्रभारी बनाया गया। अव्यवस्थाओं के चलते बच्चों को एक घंटे तक पानी तक नहीं मिला। एआरपी प्रदीप कुमार पाल ने बताया कि बच्चों को मिसिंग वर्ड की जानकारी के लिए इंग्लिश की परीक्षा और शब्दों के शुद्धिकरण के लिए हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान पंकज यादव, नवनीत यादव, बलवीर सिंह कठेरिया, सत्यवीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा मौजूद रहे।