फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Immediately file an FIR in the case of female harassment

महिला उत्पीड़न के मामले में तत्काल दर्ज करें एफआईआर

Tue, 24 Nov 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Immediately file an FIR in the case of female harassment
पुलिस लाइन सभागार में वार्ता करते एडीजी जय नारायण सिंह । संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जनपद में अपराध व विवेचनाओं की गुणवत्ता परखने को आए एडीजी जोन कानपुर जय नारायण सिंह ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं में तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस अफसरों को चेताया कि सर्दी में चोर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में सभी थानों की गाड़ियां व पीआरवी क्षेत्र में रात भर गश्त करें। इसके साथ ही अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखें।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन में एसपी कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी ने एसपी कक्ष में ही अभिलेख मंगाकर जांचे। इसके बाद एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी अजय प्रताप, सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

एडीजी ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं में सीधे एफआईआर दर्ज की जाए। इसमें देर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्दी का मौसम आ गया है, ऐसे में बावरिया गिरोह डकैती, लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे निपटने के लिए तीन दिन के अंदर कार्ययोजना तैयार कर अवगत कराएं। कई जनपदों में अवैध शराब से लोगों की मौतें हुईं हैं। इसलिए अवैध शराब बनाने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रखा जाए।
एडीजी ने कहा कि लूट की दो घटनाओं का खुलासा जनपद में नहीं हो सका है। इसके लिए टीम बनाएं, ताकि जल्द खुलासा हो। इसके साथ ही 2017 से लापता चालीस बच्चों की बरामदगी के लिए एसपी सभी विवेचकों से सीधे संवाद करें।

एडीजी जोन को फतेहगढ़ कोतवाली का निरीक्षण करना था। इसके लिए कोतवाली के अभिलेख दुरुस्त कर साफ सफाई कराई गई। मंगलवार को बैठक व एसपी कार्यालय में निरीक्षण में देरी हो जाने के कारण कोतवाली का निरीक्षण टल गया। इस पर कोतवाल समेत सभी अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed