{"_id":"5e5a67678ebc3ef3a0769fb2","slug":"illegal-vegetable-spice-factory-raided-sealed-farrukhabad-news-knp547630832","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध सब्जी मसाला फैक्टरी पर खाद्य विभाग का छापा, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध सब्जी मसाला फैक्टरी पर खाद्य विभाग का छापा, सील
विज्ञापन
मसाला फैक्टरी को सील करते मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फोटो- 10
अवैध सब्जी मसाला फैक्टरी पर छापा, सील
खाद्य विभाग की कार्रवाई, फैक्टरी संचालक ताला लगाकर भागा, नोटिस चस्पा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सब्जी मसाला बनाकर पैक करने वाली फैक्टरी पर खाद्य विभाग ने शनिवार को छापा मारा। भनक लगते ही फैक्टरी संचालक ताला लगाकर भाग गया। अधिकारियों ने फैक्टरी सील कर उस पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
शहर के बढ़पुर स्थित रेलवे लाइन के दूसरी तरफ अंडरपास के निकट एक मकान में सब्जी मसाला बनाने की फैक्टरी सालों से संचालित है। बिना लाइसेंस चल रही इस फैक्टरी में मसाला पीसकर पैक किया जा रहा था। खाद्य विभाग को इसकी भनक काफी दिनों पहले ही लग चुकी थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार वर्मा और विमल कुमार के साथ छापा मारा। टीम के पहुंचने से चंद मिनट पहले ही फैक्टरी संचालक मकान के दोनों तरफ लगे गेटों में ताले डालकर मौके से फरार हो गया। अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक फैक्टरी संचालक को मौके पर बुलाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं आया। इस पर फैक्टरी के आगे और पीछे लगे गेटों में पड़े तालों पर सील लगा दी गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी ने बताया कि यह फैक्टरी बढ़पुर निवासी अनिल गुप्ता की है। उनके मोबाइल काल कर उन्हें बुलाया गया। इसके बावजूद वह न तो फैक्टरी की जांच कराने आए और न ही पत्रावली प्रस्तुत की। इसलिए सील किया गया है। अब नोटिस पढ़कर आएंगे, तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि नहीं आए, तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
फैक्टरी में केमिकल और रंग रखे होने की आशंका
टीम को सूचना मिली थी कि सब्जी मसाला फैक्टरी में बड़ी मात्रा में मसालों में प्रयोग होने वाला केमिकल और रंग रखा है। टीम ने गेट से ही वीडियो बनाया है, जिसमें अंदर काफी चीजें रखी दिखाई दे रही हैं।
नेताओं के संपर्क में पहुंचा फैक्टरी संचालक
फैक्टरी पर छापा पड़ते ही संचालक ने नेताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। कुछ नेताओं ने अधिकारियों से संपर्क भी साधा है। संचालक के मनोबल से साफ है कि वह मामले को निपटा सकता है।
छत के रास्ते रात में खेल करने की योजना शुरू
जिस मकान में मसाला फैक्टरी चल रही है उसके अगले आधे हिस्से में हाल है। पीछे का हिस्सा खुला पड़ा है। आशंका है कि रात के अंधेरे में दीवारों पर चढ़कर अंदर रखे अवैध सामान को गायब करके ही जांच कराने के लिए विभाग से संपर्क किया जाएगा।