फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Illegal cuts should not cost lives in fog

Farrukhabad News: कोहरे में जान पर भारी न पड़ जाएं अवैध कट

Tue, 05 Dec 2023 09:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 05 Dec 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Illegal cuts should not cost lives in fog
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर अवैध कट कोहरे में जानलेवा हो सकते हैं। प्रशासन की अनदेखी से आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। शासन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर है। उसके बाद भी हाईवे पर प्लाटिंग कर अवैध कट बनाने का काम जोरों से चल रहा है। उस पर किसी की नजर नहीं है।
विज्ञापन

मौसम सर्द होने के साथ ही हाईवे पर कोहरे के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को याद कर लोग सिहर उठते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क सुरक्षा व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दे चुके हैं। रामगंगा से लेकर मदनपुर काली नदी तक बरेली-इटावा हाईवे का 49 किलोमीटर का हिस्सा जनपद में पड़ता है।
विज्ञापन




हाईवे का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। हाईवे पर 150 से अधिक अवैध कट लोगों ने बना लिए हैं। 50 से अधिक स्थानों पर हाईवे पर प्रापर्टी डीलरों ने प्लाटिंग का काम शुरू कर दिया। रास्ता बनाने के लिए मिट्टी डालकर अवैध कट बना दिए। इन अवैध कट से लोग तेजी से वाहन लेकर हाईवे पर पहुंचते ही हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोग काल के गाल में भी समा चुके हैं। उसके बाद भी प्रशासन अंजान बना हुआ है। इन पर लगाम लगाने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ऐसे में कोहरे में यह अवैध कट जानलेवा हो सकते हैं।



हाईवे पर इस वर्ष 40 लोगों की हो चुकी मौत

जनवरी से अब तक बरेली इटावा हाईवे पर 40 लोगों की दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई ऐसी भी घटनाएं हुई जो पुलिस रिकार्ड में दर्ज नहीं कराई गई। इस वर्ष पूरे जनपद में 350 मार्ग दुर्घटनाओं में 179 लोगों की मौत हुई है।



यातायात माह में स्कूलों कॉलेजों व रोडवेज बस अड्डे पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। चालकों को वाहन चलाने का तरीका बताया गया। उसके बाद भी लोग बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते हैं। इससे मृत्यु का खतरा बना रहता है। अवैध कट के संबंध में प्रशासन कार्रवाई करेगा।


- बृजेंद्र चौधरी, एआरटीओ प्रशासन



अवैध रास्तों को बंद करवा दिया जाएगा

एनएचआई के अवर अभियंता अनूप सिंह ने बताया कि हाई वे पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है। लोग आवागमन के लिए मिट्टी डाल रास्ता बनाकर निकल रहें हैं। निर्माण पूरा होने पर सर्विस रोड बनाई जाएगी। उसके बाद ऐसे रास्तों को बंद करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed