{"_id":"6851ade07a70e40ef80148bd","slug":"illegal-bus-running-in-the-colour-of-roadways-seized-instructions-for-fir-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-125706-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रोडवेज के रंग में दौड़ रही डग्गामार बस सीज, एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रोडवेज के रंग में दौड़ रही डग्गामार बस सीज, एफआईआर के निर्देश
Tue, 17 Jun 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सीज की गई रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बस।
- फोटो : सीज की गई रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बस।
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रोडवेज के रंग की डग्गामार बस पकड़कर सीज कर दी गई। एफआईआर के निर्देश देने के साथ परमिट निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके चलते एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने कायमगंज रोड पर गुप्त प्रवर्तन अभियान चलाया। सूचना के आधार उन्होंने सुबह आठ बजे पर फर्रुखाबाद से दिल्ली आनन्द विहार जा रही बस चेक की। बस का रंग रोडवेज की बसों से मिलता-जुलता था। बस के आगे व पीछे कौशांबी तथा उत्तर प्रदेश लिखा था।
बस की साइड में उत्तर प्रदेश आपका अपना साथी लिखा मिला। बस के अन्दर दिल्ली-आनन्द विहार की प्लेट लगी थी। एआरटीओ ने बस का चालान कर 48512 रुपये जुर्माना लगाया। बस का रंग राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से मिलता होने से एआरएम रोडवेज को बस मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बस का परमिट निरस्त करने के लिए सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण लखनऊ को पत्र भेजा है।