फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   IG took information from the family members of the rape victim

दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंच आईजी, घटना की ली जानकारी

Sun, 20 Nov 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
IG took information from the family members of the rape victim
फर्रुखाबाद। दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे आईजी ने मां से घटना की जानकारी लेकर कड़ी कार्रवाई के साथ मदद करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में आरापियों के धमकी देने के मामले में राजेपुर में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरह में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को जमानत पर छूटे आरोपी ने शादी करने का दबाव बनाकर धमकी दी थी।
किशोरी ने चार नवंबर को डीजल डालकर आग लगा ली थी। पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद आरोपी शिवओम उर्फ शिवम व अंकित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को दिल्ली के सदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को आईजी जोन प्रशांत कुमार दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के घर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने किशोरी की मां से पूरे घटनाक्रम की जानकारी की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके साथ ही परिवार की यथा संभव मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आईजी को प्रार्थना पत्र दिया।
इसमें बताया कि गांव के प्रवीण, अनिल, रामचंद्र, अमर सिंह, तुलसीराम के खिलाफ छेड़छाड़ का आठ सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोपी मुकदमे में समझौते को लेकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आईजी ने एसओ सत्यप्रकाश को सभी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed