फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If you do not cash out of the bank performance, jam

कैश न मिलने पर बैंक के बाहर प्रदर्शन, जाम

Mon, 06 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
If you do not cash out of the bank performance, jam
बैंक के बाहर गेट पर खड़े होकर हंगामा करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शमशाबाद शाखा में कैश न मिलने पर सोमवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया। तीन घंटे तक लाइन में लगे रहने के बाद भाकियू नेताओं के सहयोग से लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बैंक के सामने जाम लगाकर हंगामा किया। थानेदार के समझाने पर एक घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत, जिला महासचिव संजय गंगवार बैंक के पास पहुंचे। वहां लगी भीड़ ने कैश न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर भाकियू नेताओं ने शमशाबाद-अताइपुर रोड पर मुख्य मार्केट में बैंक के सामने दोपहर 1 बजे जाम लगा दिया। बैंक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर थानाध्यक्ष मोहित यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक मैनेजर एसपी शुक्ला से जानकारी के बाद भाकियू नेताओं से वार्ता कर जल्द पेमेंट कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीड़ ने जाम खोल दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को भुगतान न मिला तो बुधवार को बैंक गेट पर ताला डालकर प्रदर्शन देंगे।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर का कहना है कि जितना रुपया आया था वह बंट चुका है। अब कैश उपलब्ध नहीं है। ऊपर से कैश आने पर बांटा जाएगा। उम्मीद है कि मंगलवार तक करेंसी आ जाएगी। प्रदर्शन के दौरान राम विलास, संतोष शाक्य, नन्हेंलाल, हरिश्चंद्र, आनंद, हुकुम सिंह, पंकज रस्तोगी, श्यामवीर यादव, आनंद प्रकाश चौबे, भगवानदास, अनीता, गीता, गुड्डी, सुमन आदि ने बताया कि कैश वितरण में भेदभाव हो रहा है। असरदार लोगों को बुलाकर कैश दे दिया जाता है, जबकि आम लोग लाइन में खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed