फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If there is a problem with the daughters, then take the help of the police

बेटियों को हो दिक्कत तो पुलिस की लें मदद

Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
If there is a problem with the daughters, then take the help of the police
नवाबगंज स्थित राजेंद्र सिंह डिग्री कालेज में पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। सीओ सोहराब आलम ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों के बारे जानकारी देते हुए कहा कि बेटियों को सजग रहने की जरूरत है। उन्हें यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि कहीं भी बेटियों को असुरक्षा अथवा अन्य किसी तरह की दिक्कत हो, तो तुरंत पुलिस को याद करें। पुलिस उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन

अचरा रोड स्थित राजेंद्र सिंह डिग्री कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए। गलत, आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश भेजने से बचें। बेटियां डरें नहीं, अपने अधिकारों के लिए सजग रहें।
विज्ञापन

सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से छात्राओं को जागरुक किया जा रहा है। बेटियों को निडर बनाने के लिए टोलियां बनाकर थाना आदि जगहों पर घुमाया जाएगा। कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है। बेटियां अपनी शिकायत थाने के बॉक्स के डाल सकती हैं। कायमगंज कोतवाली की उप निरीक्षक नीतू यादव, रजनी और रोशनी पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 108, 101 आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य ने निडर होकर काम करने की बात कही। अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने निडर होकर थाने आने की बात कही। निखिल यादव, जंग सिंह वर्मा, विदुषी मिश्रा, सुधीर यादव, रामऔतार यादव, संजीव यादव आदि मौजूद रहे। संचालन रामजी त्रिवेदी ने किया। कार्यवाहक प्राचार्य कृपाल सिंह यादव ने आभार प्रकट किया।

नवाबगंज स्थित राजेंद्र सिंह डिग्री कालेज में पुलिस की पाठशाला को संबोधित करतीं जिला पंचायत अध्य

नवाबगंज स्थित राजेंद्र सिंह डिग्री कालेज में पुलिस की पाठशाला को संबोधित करतीं जिला पंचायत अध्य- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed