फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If the government calls, we are ready to go to the war front: NCC cadets

सरकार बुलाए तो युद्ध के मोर्चे पर हम जाने को तैयार: एनसीसी कैडेट्स

Sat, 10 May 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 10 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
If the government calls, we are ready to go to the war front: NCC cadets
फर्रुखाबाद। देश की सीमाओं पर शत्रु की सक्रियता को देखकर एनसीसी कैडेट्स भी दुश्मनों से लोहा लेने को तैयार हैं। कैडेट्स ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बुलाए तो हम बिना हिचकिचाहट युद्ध के मोर्चे पर हम जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

-----------------
किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम हैं हम
डर के आगे जीत है। जब तक हम अंतरराष्ट्रीय दबाव के अनजाने भय से ग्रसित रहेंगे, तब तक हम सही निर्णय नहीं ले सकेंगे। अब की बार भारतीय सेना ने सही समय पर सही निर्णय लिया है। - ले. गिरिजाशंकर, प्रधानाचार्य एमआईसी फतेहगढ़।
विज्ञापन


---------------
मातृभूमि की रक्षा के लिए हम हर संभव बलिदान देने के लिए तत्पर हैं। एनसीसी ने हमें टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और त्वरित निर्णय लेने जैसे महत्वपूर्ण कौशल सिखाए हैं। जोकि युद्ध की स्थिति में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

एनसीसी के प्रशिक्षण ने हमें अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा सिखाई है। हम किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हैं। हम देश के जिम्मेदार नागरिक के साथ ही वर्दीधारी सैनिक भी हैं।

---------------

हम शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं। देश की सुरक्षा के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
-----------------
हमारा यह दृढ़ संकल्प और देशभक्ति का जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह दर्शाता है कि देश की युवा पीढ़ी राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के प्रति कितनी सजग और समर्पित है।
-----------------

देश को हमारी सेवाओं की आवश्यकता हो तो, हमें अवसर दिया जाए। देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने में भी संकोच नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed