फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If the encroachment is removed then the businessman sitting on the protest

अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, ईओ से धक्का-मुक्की

Mon, 28 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
If the encroachment is removed then the businessman sitting on the protest
अतिक्रमण हटाने में पक्षपात होने का आरोप लगाकर धरने पर बैठे व्यापारी। - फोटो : FARRUKHABAD
अतिक्रमण हटाया तो धरने पर बैठे व्यापारी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर में सोमवार को चला गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में नाली की दूसरी छोर पर बने चबूतरे तोड़ने पर व्यापारी भड़क गए। व्यापारी नेता की ईओ से धक्का-मुक्की हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने भवन तोड़ने की चेतावनी दी तो व्यापारी नेता दुकानें बंद कराकर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों के तेवर तल्ख देख अधिकारियों ने औपचारिकता पूरी कर अभियान खत्म कर दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी राजवीर सिंह, ईओ नगर पालिका रविंद्र कुमार की देखरेख में सोमवार सुबह करीब 11 बजे लालगेट से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। लालसराय पानी की टंकी के सामने नाली के पार बने चबूतरे को तोड़ने पर दुकानदारों ने नाराजगी जताई लेकिन अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनीं और जेबीसी ने सभी चबूतरों को तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसी बीच व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बॉबी, अंकुर श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता आदि पहुंच गए। इन नेताओं ने नाली के दूसरी ओर बने चबूतरे तोड़ने पर नाराजगी जताई। नगर पालिका ईओ ने कुछ कह दिया, तो संजीव मिश्रा ने उन्हें कई बार धक्का दे दिया। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और कोतवाल ने समझाया लेकिन बाद बढ़ती गई। करीब आधा घंटे तक नारेबाजी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल सराय में ही सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण की जद में आने वाली इमारतेें ढहाने की बात कही तो व्यापारी अंशुल सक्सेना से तू-तू, मै-मै हो गई। व्यापारी नेताओं ने नारेबाजी करते हुए दुुकानें बंद करा दी और बूरा वाली गली व लाल सराय के बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने अतिक्रमण न हटाने देने की चेतावनी भी दी।
सीओ सिटी ने मानमनौव्वल कर किसी तरह व्यापारी नेताओं को धरने से उठाया। इस बीच कई बार विवाद की स्थिति बनी। बाद में अधिकारियों ने घुमना तिराहे तक अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता पूरी कर अभियान समाप्त कर दिया।
व्यापारी नेता और दुकानदार आमने-सामने
लाल सराय में जब व्यापारी नेता पहुंचे, तो जिन दुकानदारों के चबूतरे ढहाए जा चुके थे, वह आग बबूला हो गए। दुकानदारों ने एकजुट होकर व्यापारी नेता संजीव मिश्रा को आड़े हाथों ले लिया। कहा अब पूरा अभियान इसी तरह चलेगा। कोई भी चबूतरा नहीं बचेगा। बात बिगड़ती देख व्यापारी नेता वहां से खिसक लिए।
कोतवाल की सूझबूझ आई काम
दुकानदारों और व्यापारियों के विरोध के बाद जब जेसीबी हटाने की नौबत आने लगी तो कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने कमान संभाली। इस दौरान अन्य अधिकारी दूर खड़े हो गए। कोतवाल ने माइक लेकर व्यापारियों से उनके अनुसार ही अभियान चलाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद दोबारा अभियान शुरू किया जा सका।
पक्षपात का आरोप
लाल सराय के पास एक गरीब की पॉलिथीन को जेसीबी से हटाया गया। वह दूर बैठा हाथ जोड़ता रहा। उसी के पास में दो दुकानें बनीं थीं। उन पर जेसीबी नहीं चलाई गई। कई दुकानदार इसको लेकर भी पक्षपात का आरोप लगाते रहे।
दुकान से कपड़े ले जाने का आरोप
लाल सराय के पास टिन की दुकान में कपड़े बेचने वाले आमिर खान उर्फ गुड्डू ने पालिका कर्मियों पर दो लाख रुपये के कपड़े दुकान से निकाल ले जाने का आरोप लगाया। उसकी दुकान को पालिका कर्मचारी जेसीबी से तोड़कर ट्रॉली में लादकर ले गए।

दो पक्षों में हुई मारपीट
दुकानदार लालू कनौजिया की दुकान पर काम करने वाले युवक और लाल सराय के सिराज के साथ मारपीट हो गई। हालांकि कुछ सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही दोनों को अलग-अलग कर दिया। इस दौरान भगदड़ भी मच गई। दोनों एक दूसरे की दुकान के सामने का अतिक्रमण हटाने में पक्षपात का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed