फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If the doctor is missing then the medicine man is somewhere, the patient is handed over to the pharmacist.

Farrukhabad News: डॉक्टर गायब तो कहीं दवा के लाले, मरीज फार्मासिस्ट के हवाले

Sun, 15 Dec 2024 10:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
If the doctor is missing then the medicine man is somewhere, the patient is handed over to the pharmacist.
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाला आरोग्य मेला मजाक बन गया। कहीं डॉक्टर नहीं पहुंच रहे तो कहीं पूरी दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। अधिकारियों के निरीक्षण न करने और सुधि न लेने से ग्रामीण पीएचसी बदहाल हैं। वहीं, अधिकारियों के करीबी डॉक्टर मनमानी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद में शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 पीएचसी पर आरोग्य मेले की औपचारिकता की जा रही है। नगरीय पीएचसी आईटीआई में डॉक्टर के न जाने से ओपीडी में आने वाले मरीज स्टाफ नर्स अरुणा व फार्मासिस्ट पंकज के हवाले रहे। इसके बावजूद विभागीय ग्रुप पर पुरानी फोटो डालकर डॉक्टर की उपस्थिति दर्ज करा दी गई। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक अधिकारियों का संरक्षण है तब तक ड्यूटी मनमाने तरीके से ही की जाएगी। पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में डॉ. ऋषिनाथ गुप्ता ने 44 मरीज देखे तो फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन



खांसी का सिरप नहीं, हेल्थ एटीएम बंद
नवाबगंज। क्षेत्र के पीएचसी अचरिया बाकरपुर में डॉ. श्याम किशोर ने 15 मरीज देखे। यहां मरीजों को खांसी का सिरप नहीं मिला। व्यवस्थाओं पर नजर डालें तो शौचालय ब्लॉक, पानी का इंतजाम नहीं और परिसर में झाड़ियां उगी हैं। चार माह से कोई अधिकारी निरीक्षण करने नहीं गया। पीएचसी खलवारा में आयुष डॉ. नीलम बघेल व डॉ.जसवीर सिंह ने 65 मरीज देखे। यहां भी मरीजों को खांसी का सिरप नहीं मिला। हेल्थ एटीएम बंद पड़ा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरसी माथुर निरीक्षण की औपचारिकता पूरी कर चले गए। वहीं, शमसाबाद क्षेत्र की पीएचसी फ़ैज़बाग, रोशनाबाद व चिलसरा की व्यवस्थाओं में कुछ सुधार दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की व्यवस्था नहीं, गंदगी की भरमार
कंपिल। क्षेत्र के पीएचसी बरखेड़ा में डॉ. रजनी ने 48 मरीज देखे तो फार्मासिस्ट जगजीवन राम ने दवाएं वितरित कीं। एलए अनूप कुमार ने चार मरीजों की जांच की। अस्पताल में बिजली न होने से अंधेरा पसरा रहा। शौचालय भी टूटे पड़े हैं। परिसर में गंदगी की भरमार है। यहां करीब एक वर्ष से सीएमओ, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ निरीक्षण करने भी नहीं पहुंचे हैं।


सुधार का होगा प्रयास
एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह ने बताया कि जनपद में 1,544 मरीजों को आरोग्य मेले में उपचार दिया गया। जिस पीएचसी पर मरीजों को खांसी का सिरप नहीं मिला, इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा। सभी पीएचसी में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए वह सीएमओ के सामने प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed