{"_id":"6941a52b9dad90c8470f5d75","slug":"if-the-bridge-course-is-not-done-then-the-appointment-of-bed-teachers-will-be-invalid-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108446-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ब्रिज कोर्स नहीं किया तो बीएड शिक्षकों की नियुक्ति होगी अमान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ब्रिज कोर्स नहीं किया तो बीएड शिक्षकों की नियुक्ति होगी अमान्य
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय स्कूलों में तैनात बीए़ड डिग्रीधारक शिक्षकों को ब्रिज कोर्स करना पड़ेगा। इसके लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की ओर से जारी लिंक पर 25 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र लिखकर बीएड शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जो शिक्षक रजिस्ट्रेशन नहीं कराएगा उसकी नियुक्ति अमान्य होना तय माना जा रहा है।
परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में नियुक्त बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को ब्रिजकोर्स कराने के संबंध में दाखिल याचिका के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2024 में एक आदेश जारी किया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) को मंगलवार को आदेश जारी किए। इसमें कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) नई दिल्ली ने 25 नवंबर 2025 को पत्र जारी किया। इसमें कहा गया कि छह माह प्राथमिक शिक्षक शिक्षा (ब्रिजकोर्स) ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग विधि से कराया जाना है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की गई है।
आदेश में कहा कि जिले भर के सभी परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में वह शिक्षक जो बीएड डिग्रीधारक हैं, हर हाल में बीआरआईडीजीई डॉट एनआईओएस.एएस. आईएन पर रजिस्ट्रेशन करवा दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिक्षक ब्रिज कोर्स में प्रतिभाग एवं कोर्स को निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं करता है, तो उसकी नियुक्ति को अमान्य कर दिया जाएगा। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने संबंधित लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के बीईओ को निर्देश दिए हैं।