{"_id":"6452b2b405611d1c0a05b464","slug":"if-bjp-wins-farrukhabad-will-also-bloom-like-a-lotus-farrukhabad-news-c-12-1-214444-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भाजपा जीती तो फर्रुखाबाद भी कमल की तरह खिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भाजपा जीती तो फर्रुखाबाद भी कमल की तरह खिलेगा
Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशियों की जीत की अपील करने आए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कमल खिला तो फर्रुखाबाद भी कमल की तरह खिलेगा। इस बार विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है।
शहर के गुरुगांव देवी मंदिर के पीछे मैदान में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभा की। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद की जनता ने सांसद और चारों विधायक जिताकर केंद्र व देश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। अब नगर पालिका व नगर पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है। इतना वोट डालें कि सपा की पंचर साइकिल के टायर-ट्यूब भी गायब हो जाएं। सपा, बसपा व कांग्रेस का इतिहास सब जानते हैं। सपा का मतलब गुंडागर्दी, लूट आदि रहा है। सपा व बसपा सरकार में कुछ का साथ व कुछ का विकास रहा, जबकि भाजपा सबका साथ और सबका विकास कर रही है। भ्रष्टाचारियों की जांच कराकर लूटा गया धन वसूल कर जनता तक पहुंचाना भाजपा की गारंटी है। भाजपा का कमल खिला तो फर्रुखाबाद भी कमल की तरह खिलेगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का नारा था कि 100 में 60 हमारा और 40 में भी बंटवारा है। जबकि निकाय चुनाव में 100 में 75 हमारा और 25 में भी बंटवारा है। कहा कि नगर पालिका फर्रुखाबाद से भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की मां सुषमा गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं। वह पैसे से कमजोर हैं। इससे सभी मतदाता खुद को प्रत्याशी समझकर उनका सहयोग करें।
विज्ञापन
उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नगर पालिका कायमगंज से सुभाष गुप्ता, नगर पंचायत शमसाबाद से सैफाली गुप्ता, कमालगंज से नम्रता, मोहम्मदाबाद से राजेश बाथम, कंपिल से नवनीत पांडेय, नवाबगंज से सर्वेश शाक्य, खिमसेपुर से पुष्पराज सिंह व संकिसा बसंतपुर से सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत की पत्नी अनुपमा राजपूत को जिताने की अपील की। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने गुरुगांव देवी मंदिर में माता रानी पर चुनरी चढ़ाकर मत्था टेक आरती की। मंच पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, उनके पिता पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।