फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   I will not bless hands stained with cow's blood: Avimukteshwarananda

गोमाता के खून से सने हाथों को नहीं देंगे आशीर्वाद: अविमुक्तेश्वरानंद

Fri, 05 Jun 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
I will not bless hands stained with cow's blood: Avimukteshwarananda
फोटो-26 शहर के पांडवेश्वर नाथ मंदिर में प्रवचन हाल में लोगों को संबो​धित करते ज्योतिष्पीठाधीश्व - फोटो : 1
फर्रुखाबाद। गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा लेकर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गोमाता पशु की श्रेणी में नहीं रहने देंगे। इसे राष्ट्रमाता और राज्यमाता घोषित करना ही होगा। हम सबके धन से संचालित गोआश्रय स्थलों पर घुसने नहीं दिया जा रहा। कई बार तड़पती गायों के अंगों को कुत्ते नोंचने के दृश्य विचलित करने वाले हैं। हम किसी भी कीमत पर गोमाता के खून से सने हाथों को आशीर्वाद नहीं देंगे।
विज्ञापन




दोपहर में यहां पहुंचे शंकराचार्य का जहानगंज क्षेत्र में काली नदी के पुल से लेकर बघार नाला, सेंट्रल जेल चौराहा, ठाकुरद्वारा मंदिर, फतेहगढ़ चौराहा, बढ़पुर माता मंदिर, लालगेट, घुमना, चौक, मठिया देवी मंदिर और पांडवेश्वरनाथ शिवालय पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। कई स्थानों पर आरती भी उतारी गई। शंकराचार्य गोमाता को लेकर खासे मुखर दिखे। कहा कि गोमाता हर सनातनी की माता है। मगर इसमें भी असली और नकली सनातनी हैं। इनकी रक्षा करना हर असली सनातनी का कर्तव्य है। जो अत्याचार करेगा, उसे कभी माफी नहीं मिलेगी। हम गाय को माता मानते हैं, जबकि सरकार उसे पशु। अब गोमाता को हमारे सामने पशु नहीं कह सकते। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया। कहा कि जब महाराष्ट्र सरकार गाय को राज्यमाता घोषित कर सकती है, तो अपने आपको महंत कहने वाले क्यों नहीं कर सकते। हम पशु की जगह माता शब्द मांग रहे, तो इसमें क्या राजनीति है।
विज्ञापन




उन्होंने बातचीत में कहा कि कन्नौज में जो हुआ, वह जनता देख रही है। अतिथि का स्वागत करने वाले को धमकाया गया। शंकराचार्य और अतिथियों को नहीं रुकने दिया गया। यह लोकतंत्र है। हर व्यक्ति अपनी बात कहने का अधिकार रखता है। यदि सरकार को शिकायत है, तो वह कह सकती है। हम गलत हैं, तो सुधार करेंगे। कहा कि गोमाता की रक्षा के लिए वोट करना है। अब भ्रमित होने वाला कोई नहीं है। एक सवाल पर कहा कि राजनीति नहीं करनी, मगर हम वोट पैदा करेंगे। जो चुनाव से पहले गाय को राज्यमाता बनाने का शपथ पत्र देगा, उसी के पक्ष में गोभक्त वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, दीपक द्विवेदी, राजेश मिश्रा, विधान द्विवेदी, मृदुल चतुर्वेदी, डॉ. सर्वेश शुक्ला, सरल दुबे, विजय यादव डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री, रानू शुक्ला उर्फ ब्रजेश शुक्ला, अनुराग अग्रवाल, शिवम दुबे, प्रदीप नारायण शुक्ला, सदानंद शुक्ला आदि ने स्वागत किया। इसके बाद मोहम्मदाबाद के अलावलपुर स्थित दुबे कोल्ड स्टोरेज में भी स्वागत समारोह के बाद रात्रि विश्राम किया गया। इस दौरान हरीश दुबे, जितेंद्र यादव, सुभाष पाल आदि मौजूद रहे।

फोटो-26 शहर के पांडवेश्वर नाथ मंदिर में प्रवचन हाल में लोगों को संबोधित करते ज्योतिष्पीठाधीश्व

फोटो-26 शहर के पांडवेश्वर नाथ मंदिर में प्रवचन हाल में लोगों को संबोधित करते ज्योतिष्पीठाधीश्व- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed