{"_id":"662ebd672f7859eff90dfa99","slug":"husband-thrown-unconscious-wife-and-children-kidnapped-by-car-riders-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102778-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पति को बेहोश कर फेंका, पत्नी-बच्चों को कार सवारों ने किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पति को बेहोश कर फेंका, पत्नी-बच्चों को कार सवारों ने किया अगवा
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। दिल्ली से बीबी-बच्चों के साथ घर जा रहे युवक को नशा सुंघाने के बाद हाथ-पैर बांधकर कार से फेंक दिया। इसके बाद कार सवार युवक की पत्नी व बच्चों को अगवा कर ले गए। रविवार भोर में कड़क्का बांध पर ग्रामीणों ने युवक को बंधन मुक्त कराकर सीएचसी में भर्ती कराया है।
शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज के गांव मांझा पश्चिम निवासी कृष्णकुमार (35) दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। वह शनिवार को पत्नी रंजना, तीन बच्चों में डेविड (11), रंगोली (5), नन्हू (छह माह) के साथ दिल्ली से रोडवेज बस से बदायूं पहुंचा।
रविवार सुबह चार बजे पत्नी के कहने पर एक कार में बैठ गया। कार में दो महिलाएं, दो पुरुष सवार थे। कार सवार लोगों ने रास्ते में अंगौछा में रखकर कोई नशीली पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर कार चालक ने बिचपुरिया के पास कड़क्का बांध पर चलती गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया। कार सवार पत्नी और बच्चों को अगवा कर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो सीएचसी में भर्ती कराया। उसके शरीर पर काफी चोटें भी हैं।
विज्ञापन
घायल यात्री ने बताया कि उसके पास 70 हजार रुपये थे। यह रुपये पत्नी को दे दिए थे। उसका मोबाइल भी छीन लिया गया है। उसके साथ मारपीट भी की ग
प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है। यदि घटना हुई है, तो वह इसकी जांच कराएंगे।