फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband swallows poison, wife hangs herself, family rescues her

Farrukhabad News: पति ने निगला जहर, पत्नी फंदे पर झूली, परिजनों ने बचाया

Mon, 20 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Husband swallows poison, wife hangs herself, family rescues her
फर्रुखाबाद। छोटी दिवाली पर मामूली विवाद के बाद दंपती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पति के जहर निगलने की सूचना पर पत्नी फंदे पर झूल गईं।
विज्ञापन

चंद मिनट में ही परिजनों ने महिला को फंदे से उतारकर बचा लिया। परिजनों ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पति की हालत गंभीर है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव दरियावगंज के मजरा मैदा श्यामपुर निवासी सचिन (31) और उनकी पत्नी पूजा (28) का रविवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए सचिन ने घर में रखा कोई विषाक्त पदार्थ निगल लिया।
इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पति के विषाक्त खाने की जानकारी होते ही पत्नी पूजा कमरे में चली गईं और फंदा लगा लिया। पूजा के कमरे में जाने की भनक लगते ही पहुंचे परिजनों ने पूजा को फंदे से उतार लिया। पति-पत्नी को देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सचिन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सचिन की मां कमलेश और पूजा की मां मीना अस्पताल में मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed