फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband signed the agreement by threatening to shoot the children

बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर पति ने समझौते पर करा लिए थे हस्ताक्षर

Mon, 15 Jun 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Husband signed the agreement by threatening to shoot the children
बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर पति ने करा लिए थे समझौते पर हस्ताक्षर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर पति ने समझौते के प्रपत्रों पर हस्ताक्षर करा लिए हैं। ऐसे आरोप लगाकर पत्नी ने रो-रोकर एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने विवेचक को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शहर कोतवाली के महादेव प्रसाद स्ट्रीट तिकोना चौकी सब्जी मंडी निवासी मारिषा गुप्ता ने सोमवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा से कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसमें बताया कि पति के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। पति कई दिनों तक फरार रहा और मुकदमे को खत्म कराने का प्रयास करता रहा।
विज्ञापन

28 मई को पति घर आया और बच्चों के तमंचा लगा दिया। उसने डर की वजह से दो सादे कागज व स्टांप पर हस्ताक्षर कर दिए। बाद में पता चला कि पति ने उन कागजों में मुकदमे में समझौता व कोई कार्रवाई न करने की बात लिखवा ली है। जबकि वह पति से मुकदमे में समझौता नहीं करना चाहती है। इस पर एसपी ने विवेचक को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी ने तमंचा बरामद कर दी क्लीन चिट
एसओजी प्रभारी ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी के घर दबिश दी थी। वहां से एसओजी ने तमंचा और कारतूस बरामद किए थे। एसओजी प्रभारी ने बताया था कि आरोपी घर पर नहीं मिला था। तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े जाने के बाद कार्रवाई करेंगे। बाद में एसओजी ने भी आरोपी को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed