फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband shot

एडीओ पंचायत की बेटी को पति ने मारी गोली

Sat, 23 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Husband shot

फर्रुखाबाद। एडीओ पंचायत की बेटी को शमसाबाद ब्लाक परिसर में बने आवास पर पति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलीमार कर पत्नी और ससुर को घायल कर दिया। बीच बचाव करने पर सफाई कर्मचारी केे भी गोली लग गई।  एंबुलेंस से महिला को लोहिया अस्पताल में लाया गया। सफाई कर्मचारी को लोहिया अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


थाना अमृतपुर के गांव नगला हूसा निवासी शिवराज सिंह चौहान एडीओ पंचायत पद पर शमसाबाद ब्लाक में तैनात हैं। यह ब्लाक परिसर स्थित आवास में रहते हैं। इन्होंने बेटी नूतन की शादी फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला न्यू सैनिक कालोनी निवासी प्रदीप उर्फ कमल सिंह सोमवंशी के साथ की है। शुक्रवार को नूतन और प्रदीप के बीच झगड़ा हो गया था। इसकी जानकारी होने पर शिवराज सिंह बेटी को बुला लाए थे। शुक्रवार को प्रदीप, ससुर के आवास पर पहुंचा और विवाद हो गया। शिवराज सिंह को प्रदीप जानमाल की धमकी देकर बाइक से भाग गया।
विज्ञापन


शनिवार की शाम शिवराज सिंह अपने आवास पर थे। इस बीच प्रदीप आवास पर पहुंचा और विवाद करने लगा। इस बीच सफ ाई कर्मचारी नवनीत पहुंच गया। वह बीच बचाव करने लगा। कहासुनी होने पर प्रदीप ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली नूतन के कंधे में लगी। वह लहूलुहान होकर चीखने लगी। सीने में गोली लगने से नवनीत गंभीर घायल हो गया। एक गोली एडीओ पंचायत शिवराज को रगड़ती हुई निकल गई। घटना के बाद प्रदीप भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज ने घटना की जानकारी एसओ कुलदीप दीक्षित को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद नवनीत को आवास विकास कालोनी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। नूतन को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के बाद परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।


एडीओ पंचायत ने बताया कि नूतन के दो बच्चे हैं। छह साल से पति पत्नी के बीच अनबन बनी हुई है। प्रदीप उसकी बेटी पर शक करता है। इसलिए उसके पास मोबाइल नहीं रहने देता है। इस घटना की सूचना पर सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार और एसडीएम कायमगंज अजीत कुमार ने अस्पताल जाकर एडीओ पंचायत से जानकारी ली। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed