{"_id":"6519c575fc63de82e20acdc4","slug":"husband-married-again-after-giving-triple-talaq-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3582-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन तलाक देकर पति ने कर लिया दूसरा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन तलाक देकर पति ने कर लिया दूसरा निकाह
विज्ञापन
जहानगंज। पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव जरारी निवासी जैनब बानो ने पति दानिश नसीम, ससुर नसीम, सास बेबी निशा, अमीन सिद्दीकी, नूर आलम, साबरा, गांव बंथलशाहपुर निवासी सना, समीर, जुलेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 13 नवंबर 2018 को उसका निकाह दानिश नसीम से हुआ था। दानिश नसीम गुजरात जनपद बल्साड थाना तालवाड़ी मोहल्ला इमरान नगर सिलवास रोड में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
शादी के तीन वर्ष बाद ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जैनब ने पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। जैनब मायके आकर रहने लगी। उसने सोचा कि कुछ दिनों बाद रिश्ता फिर से ठीक हो जाएगा। 16 सितंबर को पति दानिश नसीम सहित ससुरालीजन मायके आए। दानिश ने तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। 17 सितंबर को पति दानिश नसीम ने सना से दूसरा निकाह कर लिया। इन लोगों ने यह जानते हुए कि दानिश का विधिक तलाक नहीं हुआ। उसके बाद भी धोखाधड़ी करके दूसरा निकाह करवाया और सभी ने इसमें सहयोग किया। एसओ योगेंद्र सोलंकी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।