फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband himself got his wife married to her lover in Farrukhabad

UP: पति के जिंदा रहते ससुराल में चुना दूसरा पति, 2023 में हुई थी पहली शादी; युवक बोला- पत्नी को हो गया प्यार

Fri, 11 Apr 2025 05:49 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कायमगंज (फर्रुखाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कायमगंज (फर्रुखाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Apr 2025 05:49 AM IST
सार

पूर्व पति राहुल ने कहा उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। उनकी मर्जी से यहां एक अधिवक्ता सीट पर दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी कर ली।

विज्ञापन
Husband himself got his wife married to her lover in Farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से खुद ही करवा दी। तहसील में एक वकील के यहां पूर्व पति के सामने दोनों प्रेमियों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी रचा ली। लोगों में यह भी चर्चा रही कि कहीं पति को नीले ड्रम का खौफ तो नहीं सता रहा था। कासगंज के गांव काछियान निवासी राहुल पुत्र भंवर सिंह की शादी कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी यादराम की पुत्री वैष्णवी से जून 2023 में हुई थी। शादी के बाद से दोनों हंसी खुशी रह रहे थे। इसी दौरान वैष्णवी को अपनी ससुराल के ही युवक मनोज सिंह से प्रेम हो गया। इसके बाद घर में कलह और आए दिन लड़ाई झगड़ा होने लगा।

विज्ञापन

पूर्व पति राहुल ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले पत्नी अपने मायके में आकर रहने लगी। उन्होंने सोचा कि क्यों न वे इससे छुटकारा पा लें और दोनों परिवारों की कलह दूर कर दी जाए। इस पर राहुल पत्नी वैष्णवी और उसके प्रेमी मनोज के साथ कायमगंज तहसील पहुंचे। वहां पूर्व पति राहुल ने पत्नी वैष्णवी को अपनी खुशी से स्टांप पेपर पर लिखकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वैष्णवी ने अपने प्रेमी मनोज के साथ शादी कर ली। दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।  वैष्णवी ने दूसरे पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शादी से दोनों के परिवार भी खुश हैं। तहसील में इस शादी की काफी चर्चा रही। साथ ही यह भी चर्चा आम रही कि कहीं पहले पति मेरठ कांड के नीले ड्रम का खौफ तो नहीं बैठ गया।

विज्ञापन

पहले पति ने खुशी से पत्नी को विदा किया
पूर्व पति राहुल ने कहा उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। उनकी मर्जी से यहां एक अधिवक्ता सीट पर दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी कर ली। वे इस शादी से खुश हैं। तीनों के परिवारीजनों की मौजूदगी में वैष्णवी का विवाह उसके प्रेमी के साथ संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि थाना कचहरी के चक्कर काटने से यह कदम बेहतर है। जब वैष्णवी मनोज के साथ रहने में ही खुश है तो उसे कौन रोक सकता है।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- अब्दुल डरा हुआ है: 'ड्रम का नाम सुना है... हम उससे भी बदतर मौत देंगे'; भतीजे संग बीवी को पकड़ा तो मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed