फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man threatened to kill his wife after catching her in an objectionable situation with her nephew in Ghaziabad

अब्दुल डरा हुआ है: 'ड्रम का नाम सुना है... हम उससे भी बदतर मौत देंगे'; भतीजे संग बीवी को पकड़ा तो मिली धमकी

Wed, 09 Apr 2025 05:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Apr 2025 05:36 PM IST
सार

पीड़ित अब्दुल का आरोप है कि जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पत्नी और उसके आशिक ने उसे धमकाया। पत्नी ने कहा कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार डालेगी।

विज्ञापन
Man threatened to kill his wife after catching her in an objectionable situation with her nephew in Ghaziabad
पीड़ित अब्दुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के मामले के बाद ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। अब नया मामला गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बा का है। यहां एक पत्नी का उसके भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी जान से मारने की धमकी है। धमकी के बाद से पति डर की वजह से घर से भागा-भागा फिर रहा है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी हत्या करने की धमकी दे रही है। महिला ने धमकी दी है कि ड्रम में नहीं काटकर तालाब में मछलियों को डाल देंगे।

विज्ञापन

कस्बा निवासी पीड़ित अब्दुल कादिर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा उसकी शादी 15 मार्च 2012 को हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जिसमें उसका बड़ा लड़का 12 साल का है और सबसे छोटा बेटा डेढ़ साल का है। उसने बताया कि उसका पत्नी का भतीजे फरमान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। ढाई साल से भतीजे का घर पर आना-जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने दोनों की हरकतों पर गौर नहीं किया। मुझे दोनों की करतूतों के बारे में मोहल्लेवालों ने बताया। इसके बाद मैंने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा। पीड़ित अब्दुल का आरोप है कि जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पत्नी और उसके आशिक ने उसे धमकाया। पत्नी ने कहा कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार डालेगी।



पढ़ें- आशिक संग रंगरेलियां मना रही थी बीवी: नाइट शिफ्ट कर घर गया पति, दोनों को इस हाल में देखा...टोकने पर मारना चाहा

विज्ञापन

पत्नी और उसके प्रेमी ने बच्चों को भी मारने की धमकी दी है। बच्चों की वजह से मैंने इस बात को भूल गया, लेकिन इसके बाद भी दोनों अपनी आदतों से बाज नहीं आए। इसके बाद से उनके तीन फोन पकड़े। दोनों का वीडियो भी उसके पास है। 3 अप्रैल को मैं जब काम से लौट तो देखा कि फरमान उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

अब्दुल ने जब उनको रोकना चाहा तो पत्नी और उसके आशिक ने उसे पकड़ लिया। उसको धमकाते हुए कहा कि 'तूने ड्रम का नाम सुना है। तुझे बात समझ नहीं आ रही कि ड्रम का क्या मामला चल रहा है। हम तुझे उससे भी दर्दनाक मौत देंगे। तेरे छोटे-छोटे टुकड़े करके तालाब में फेंक देंगे।' इस धमकी के बाद से अब्दुल डरा हुआ है। 

पढ़ें- UP: पति भूल गया कि वह ससुराल आया है... दो महीने से मायके में रह रही पत्नी के सामने की ऐसी हरकत, सब रह गए दंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed