फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband gave triple talaq, wife consumed poison

Farrukhabad News: पति ने तीन तलाक दिया तो पत्नी ने खाया जहर

Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq, wife consumed poison
कमालगंज। पति द्वारा तीन तलाक देकर मारपीट कर घर से निकालने से गुस्साई महिला ने जहर खा लिया। सड़क किनारे महिला को पड़ा देख युवकों ने बाइक से उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर के निकट सड़क किनारे शनिवार शाम एक महिला गंभीर हालत में पड़ी थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे नगला खेमरैंगाई निवासी मो शोएब ने महिला को देख रुक गए। उन्होंने महिला को उठाया और पूछताछ की। महिला ने बताया कि वह जहानगंज थाना के जरारी निवासी निसामुद्दीन की पत्नी रानी (26) है। उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर गाली-गलौज व मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इसी को लेकर उसने बाजार से जहर लेकर खा लिया। शोएब महिला को ग्रामीण की मदद से बाइक पर बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। इससे गुस्साई रानी ने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed