{"_id":"67fff9492ade77a4a6ce6829cd8413b6","slug":"husband-and-wife-after-the-controversy-caused-by-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पत्नी से विवाद होने पर पति ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर देख लोहिया अस्पताल से सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव बीघामऊ निवासी नीरज कुमार (35) जिला आगरा के जीवन ज्योति इनक्लेब में परिवार के साथ रहता है। नीरज कबाड़ का काम करता है। 10 दिन पहले नीरज की पत्नी अपने मायके चली गई थी। इस पर नीरज ने फोन कर पत्नी को बुलाया लेकिन वह नहीं आई। इससे क्षुब्ध नीरज ने शुक्रवार को आग लगा ली।
विज्ञापन
परिजनों ने जैसे-तैसे आग बुझाई और नीरज को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की हालत चिंताजनक बताई गई है। युवक की मां राजोदेवी ने बताया कि बहू के मायके से न आने के चलते बेटे ने आग लगाई।
विज्ञापन