फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hurt by molestation, woman drank poison, died

Farrukhabad News: छेड़छाड़ से आहत महिला ने पीया जहर, मौत

Thu, 20 Jun 2024 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 20 Jun 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hurt by molestation, woman drank poison, died
कायमगंज। छेड़छाड़ से आहत महिला ने जहर पी लिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। पति ने गांव के एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्ष की महिला 15 जून की शाम शौच करने गई थी। उसी दौरान गांव के युवक ने महिला से खेत में छेड़छाड़ की। महिला घर आई। परिजनों को घटना के बारे में बताया। छेड़छाड़ की घटना से आहत महिला ने रात में जहर पी लिया।
महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर सीएचसी में महिला को भर्ती कराया। बुधवार रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की 20 फरवरी 2015 को शादी हुई थी। महिला का मायका मेरापुर थाना के एक गांव में है। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। महिला अपने पीछे तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने छेड़छाड़ के संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed