फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hurt by CMO's abusive language, doctor resigns

Farrukhabad News: सीएमओ की गाली-गलौज से आहत डॉक्टर ने दिया इस्तीफा

Sat, 20 Sep 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 20 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hurt by CMO's abusive language, doctor resigns
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद सीएचसी में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान भरी सभा में सीएमओ की गाली-गलौज से आहत डॉक्टर डॉ.सनी ने जिलाधिकारी को इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा कि वह निरंकुश व गाली-गलौज करने वाले अधिकारी के साथ वह काम करने में असमर्थ हैं। प्रधानमंंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को मोहम्मदाबाद सीएचसी में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि सीएचसी में संविदा पर तैनात डॉ.सनी मिश्रा से सीएमओ ने बेवजह गाली-गलौज कर दिया। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सीएमओ का घेराव कर जमकर नारेबाजी की थी। मामला धक्का-मुक्की व हाथापाई तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर डॉ.सनी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को त्यागपत्र सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने भरी जनसभा उन्हें गलियां देते हुए नौकरी खा जाने की धमकी दी। इससे वह मानसिक दबाव में हैं। इस स्थिति में वह लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में असमर्थ हैं।
आरोप यह भी है कि सीएमओ द्वारा आए दिन अपने अधीनस्थों के साथ गाली-गलौज व मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे अधिकारी के शासन में वह काम नहीं कर पाएंगे।

कहा कि मानसिक दबाव के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया। डॉ.सनी ने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिया कि वह कमेटी से जांच करा रहे हैं। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed