फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hungama

कम राशन मिलने पर छात्रों के परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
hungama
गांव पसियापुर में बच्चों को कम राशन मिलने से हंगामा करते अभिभावक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। मध्याह्न भोजन योजना के तहत छात्रों को मिलने वाला राशन कम दिए जाने पर उनके अभिभावकों ने हंगामा किया। उन्होंने कोटेदार पर एक किलोग्राम कम राशन देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शमसाबाद के गांव पसियापुर के प्राथमिक विद्यालय में 162 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। एमडीएम योजना के तहत लॉकडाउन में विद्यालय बंद रहने के दौरान का राशन दिए जाने को प्रधानाध्यापक ने प्रत्येक छात्र को प्राधिकार पत्र दिया। एक छात्र को 2.5 किग्रा गेहूं व 5.1 किग्रा चावल बच्चों को कोटेदार के यहां से मिलना है। मंगलवार को छात्र हिमांशु, छाया, दीपक व शिवानी के साथ उसके परिजन प्राधिकार पत्र के माध्यम से कोटेदार राजीव से राशन लेने गए।
विज्ञापन

इन लोगों को अनाज 7 किलो 600 ग्राम के स्थान पर केवल सात किलोग्राम दिया गया। इसका विरोध कर छात्रों के अभिभावकों ने हंगामा किया। कम राशन देने का आरोप लगाया। छात्रों के अभिभावकों ने कहा कि वह इसकी शिकायत करेंगे। कोटेदार राजीव ने बताया कि तराजू खराब था। इसकी जानकारी पर तराजू बदल दिया गया। जिन बच्चों को जो कम राशन मिला है, उन बच्चों को बुुलाकर बकाया राशन दिया जाएगा। प्रधानाध्यापक अभिषेक ओमर ने बताया कि कोटेदार ने कम राशन दिया है। इसकी उनको जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed