फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hungama

एंबुलेंस चालक को बरातियों ने पीटा, हाइवे पर लगाया जाम

Fri, 21 Feb 2020 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
hungama
बरातियों की बारपीट से घायल हुए एंबुलेंस चालक को समझाते उसके साथी व डाक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कमालगंज में हुई दुर्घटना के घायलों को लेकर डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल आ रही एंबुलेंस के चालक को सायरन बजाने के विवाद में बरातियों ने राइफल की बटों से पीट दिया। इस पर एंबुलेंस चालकों ने बरेली-इटावा हाईवे पर जाम लगा दिया। जिले भर से 108 एंबुलेंसों का पहुंचना शुरू हो गया है। वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस देर रात तक चालकों को समझाने के प्रयास करती रही।
विज्ञापन

घटना गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। 108 एंबुलेंस कमालगंज दुर्घटना में घायलों को लेकर मसेनी चौराहे पर पहुंचे थी। इसी दौरान वहां रोड पर बरात चढ़ रही थी। एंबुलेंस चालक हरदोई निवासी महेश ने सायरन बजाया। इसके बावजूद बराती रोड से नहीं हटे। कुछ बरातियों ने सायरन बंद करने का इशारा किया। मरीज की हालत गंभीर होने से चालक ने सायरन नहीं रोका तो बरातियों ने चालक को नीचे खींचकर राइफल की बटों से पीटा। चालक और उस पर तैनात ईएमटी संदीप ने इसकी सूचना अपने साथियों तथा प्रोग्राम मैनेजर सौरभ सिंह को दी। सूचना मिलते ही सौरभ समेत लोहिया अस्पताल से सभी एंबुलेंस चालक लेकर वहां पहुंच गए और बरेली-इटावा हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

साथी के साथ हुई मारपीट से गुस्साए जिले भर की एंबुलेंसों का पहुंचना शुरू हो गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी आरके शर्मा और आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस चालक मारपीट करने वाले की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। वहीं चौकी इंचार्ज उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे। जानकारी करने पर पता चला कि बरात नेकुपर निवासी प्रवीन चौहान के भतीजे की चढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed