फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hundred percent turnout

दोनों विकास खंडों में शत-प्रतिशत मतदान

Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hundred percent turnout

फर्रुखाबाद। जिले के मोहम्मदाबाद और नवाबगंज विकास खंडों में शत-प्रतिशत मतदान रहा। मोहम्मदाबाद में 128 और कमालगंज में 138 वोट पड़े। मोहम्मदाबाद में चार मत निरस्त हो गए, जबकि कमालगंज में सभी वैध पाए गए।

विज्ञापन


अमित दुबे उर्फ बब्बन को 75 वोट मिले। अमित दुबे ने अपने बीडीसी सदस्यों की पहचान करने के लिए उनके सिर पर लाल रंग के गमछे बांध रखे थे। वहां मौजूद अधिकारी लाल गमछे देखकर उनकी जीत का अनुमान लगाने लगे। अमित दुबे की निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व मंत्री एवं विधायक नरेंद्र सिंह की पुत्री मोनिका यादव को 49 वोट मिले। नतीजतन यहां 26 वोटों से अमित दुबे ने मोनिका को पराजित कर दिया। चार वोट यहां निरस्त हो गए।
विज्ञापन


कमालगंज विकास खंड में भी शत-प्रतिशत मतदान रहा। यहां 138 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कोई मत निरस्त नहीं हुआ। यहां विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र राशिद जमाल सिद्दीकी को 93 वोट मिले, जबकि शिवा सिंह को 45 वोट ही मिल सके। नतीजतन 48 वोटों से शिवा सिंह पुत्र मन्नी सिंह को करारी हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed