फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   HT line worker from the brink of death

एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sat, 18 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
जीने की छत का लेंटर डालते समय सरिया बिजली के तारों से छू गई। करंट की
विज्ञापन
चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन फानन में लोहिया अस्पताल में लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शहर कोतवाली के गांव पुरानी अमेठी कोहना निवासी अनिल कुमार जाटव (30) मजदूरी करता था। शनिवार को वह मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी गुड्डू मिश्रा के यहांचल रहे मकान के निर्माण में मजदूरी कर रहा था। सुबह जीने की छत का लेंटर पड़ रहा था। अनिल सरिया

उठाने लगा। यह मकान के पास से निकली हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गई। करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। अचानक हुई घटना से अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर समाजवादी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी नेत्रपाल मजदूर को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां अनिल को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर अनिल के पिता

श्रीकृष्ण जाटव, मां कमलादेवी और भाई रामप्रकाश उर्फ कल्लू मौके पर पहुंचे। अनिल के परिजनों ने आरोप लगाया कि अनिल से जबरन काम कराया जा रहा था। वहीं गुड्डू की पत्नी रानी देवी ने बताया कि उनके बेटे सन्नी और कन्हैया की 22 अप्रैल को

शादी होने वाली है। इसलिए काम का ठेका दिया गया था। ठेकेदार काम करवा रहे थे।  रानी देवी ने बताया कि वह लोग मजदूरों से जबरन काम नहीं करा रहे थे। अनिल जीने की  छत का लेंटर डाल रहा था। उसी समय तारों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अनिल की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed