{"_id":"692602e6f9ac7ef68e0cb707","slug":"housing-will-be-cancelled-for-those-who-do-not-deposit-dd-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-133296-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीडी जमा न करने वालों के निरस्त होंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीडी जमा न करने वालों के निरस्त होंगे आवास
Wed, 26 Nov 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19 मोहल्ला नवदिया फतेहगढ़ में बनी कॉलोनी। संवाद
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया में बने आवासों के लिए करीब तीन माह पहले 34 लाभार्थियों का चयन किया गया था। इन लोगों से डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) जमा करने को कहा गया था, लेकिन अभी तक 18 लाभार्थियों ने ही डीडी जमा किए हैं।
इससे विभागीय अधिकारियों ने लाभार्थियों को चेतावनी दी है कि नोटिस मिलने के बावजूद अगर उन्होंने डीडी जमा नहीं किए तो आवास निरस्त कर दिया जाएगा।
वर्ष 2009-10 में मोहल्ला नवदिया फतेहगढ़ में इंट्रीग्रेटेड हाउसिंग स्लम एवं डेवलपमेंट योजना (आईएचएसडीपी) के तहत 72 आवासों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। वर्ष 2023 में करीब 1.75 करोड़ से कॉलोनी बनाकर तैयार कर दी गई। सितंबर 2025 में 34 लाभार्थियों का चयन कर उनसे 15,723 की डीडी जमा करने के निर्देश प्रभारी पीओ डूडा ने दिए थे।
तीन माह होने जा रहे हैं और अभी तक सिर्फ 18 लाभार्थियों ने ही डीडी जमा किए हैं। इस वजह से कॉलोनी का आवंटन नहीं हो पा रहा है। वहीं बचे हुए शेष आवासों के लिए लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पा रही है। यह हाल तब है, जब विभाग लाभार्थियों को लगातार सूचना भी भिजवा रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी पीओ डूडा गजराज सिंह ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को तीन बार नोटिस भिजवाए जाएंगे। इसके बाद भी वे लोग अगर डीडी जमा नहीं करते हैं तो उनके आवास के निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों के डीडी जमा हो गए हैं, उन्हें आवंटन पत्र जल्द दिए जाएंगे।