फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Housing not built even after extension, FIR will be lodged after one month

Farrukhabad News: मोहलत के बाद भी नहीं बनाए आवास, एक माह बाद होगी एफआईआर

Thu, 16 Oct 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Housing not built even after extension, FIR will be lodged after one month
फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के प्रथम चरण के 266 लाभार्थी सरकारी धन डकारे बैठे हैं। इन लोगों ने किस्त तो ले लीं लेकिन अभी तक आवासों का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। कई बार मोहलत दी गई, लेकिन इनके कानों पर जूं नहीं रेंगी। अब जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए लाभार्थियों को अंतिम बार एक माह का समय और दिया है। चेतावनी दी है कि एक माह में आवास पूर्ण न कराने वाले लाभार्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में पीएम आवास योजना का प्रथम चरण शुरू हुआ था। वर्ष 2022 तक जनपद में 11,830 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया। इनमें 266 ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्होंने आवास की किस्त तो ले ली, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया है। डूडा के अधिकारी व कर्मचारी कई बार इन लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने आवास बनाना मुनासिब नहीं समझा। 266 लाभार्थियों में किसी को प्रथम किस्त 50 हजार तो किसी को प्रथम व द्वितीय किस्त के रूप में दो लाख रुपये मिल चुके हैं। लगभग चार करोड़ से ज्यादा रुपये लाभार्थी डकारे बैठे हैं। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए एक माह में आवास पूर्ण करवाए जाने के निर्देश डूडा के अधिकारियों को दिए हैं। सीएलटीसी नितिन सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने मोहम्मदाबाद नगर पंचायत में लाभार्थियों से आवास बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन



अपूर्ण पीएम आवासों पर नजर
नगर पालिका-नगर पंचायत - लाभार्थी संख्या
फर्रुखाबाद 153
कायमगंज 13
कंपिल 56
मोहम्मदाबाद 12
नवाबगंज 01
शमसाबाद 31
कुल लाभार्थी 266
---------------



बोले जिम्मेदार
कर्मचारियों को लाभार्थियों के घर भेजा जा रहा है। एक माह में अगर आवास नहीं बने तो संबंधित लाभार्थी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवास पूर्ण होते ही लाभार्थी के खाते में तीसरी किस्त भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गरजार सिंह, प्रभारी पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed