{"_id":"5936f0914f1c1b901c9c8c9b","slug":"housewife-s-body-hidden-in-the-house-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन घर में छिपाए रखा विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन घर में छिपाए रखा विवाहिता का शव
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़िया मंगोला गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले दो दिन तक शव घर में छिपाए रखा। मंगलवार सुबह गांव पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत की वजह फंदे से लटकना है। मृतका के पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी हरिश्चंद्र की पत्नी कमलेश ने बताया कि उन्होंने अपनी 25 वर्षीय बेटी कृष्णा देवी की शादी दो वर्ष पहले थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव गढ़िया मंगगोला निवासी रामनाथ के पुत्र धर्मेंद्र से की थी।
शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने बाइक की मांग शुरू कर दी। न देने पर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। कमलेश का आरोप है कि धर्मेंद्र ने अपने घरवालों की मदद से उनकी बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतका के मौसा सर्वेश ने बताया कि उन्हें कृष्णा की मौत की खबर सोमवार रात करीब 12 बजे मिली। इस पर कृष्ण देवी की मां कमलेश, पिता हरिश्चंद्र व परिवार के अन्य लोग मंगलवार सुबह गढिया मंगोला पहुंचे तो देखा कि कमरे में कृष्णा देवी की लाश पड़ी थी। शरीर के कुछ हिस्सों पर जलने से फफोले थे।
मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया तो धर्मेंद्र फरार हो गया जबकि उसके माता-पिता व अन्य लोग पहले ही फरार थे। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के पिता की ओर से पति धर्मेंद्र, सास, ससुर रामनाथ, देवर देवेंद्र, ननद संतोषी व रुचि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नायब तहसीलदार श्यामवीर सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर कई जगह नीले निशान पड़े हुए थे, चेहरा जला हुआ था और आंखें बाहर निकली हुई थीं। लगता है कि हत्या के पूर्व मृतका को यातनाएं दी गई होंगी। नायब तहसीलदार के साथ ही जलालाबाद के सीओ भी मौके पर पहुंचे थे।