{"_id":"177f75adfea4e9d16e5b228982cf6970","slug":"houses-ran-high-voltage-the-bulb-cracked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज, बल्ब फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज, बल्ब फटे
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कीरतपुर गांव में हाईटेंशन लाइन के पोल पर लगा इंसुलेटर फटने से तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर पड़ा। उपकेंद्र की रिले खराब होने से लाइन ट्रिप नहीं हुई। इससे उपभोक्ताओं के घरों में 11 हजार वोल्टेज का करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
इससे उपभोक्ताओं के घरों में जल रहे बल्ब फट गए। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने लाइनमैन को फोन कर आपूर्ति बंद कराई गई। दोपहर बाद तार सही कर बिजली सप्लाई दोबारा से शुरू की गई। भोलेपुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से कीरतपुर फीडर से कीरतपुर गांव समेत अन्य गांवों में बिजली सप्लाई होती है।
विज्ञापन
सोमवार को करीब एक बजे कीरतपुर गांव के पास हाईटेंशन लाइन के पोल पर लगा इंसुलेटर फट गया। इससे तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर पड़ा। उपकेंद्र की रिले खराब होने के कारण ट्रिपिंग न होने से बिजली सप्लाई शुरू रही। उपभोक्ताओं के घरों में 440 के स्थान पर 1100 करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
बल्ब अचानक फटने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने लाइनमैन वेद सिंह को दी। इस पर सप्लाई बंद की गई। लाइनमैन ने 11 हजार लाइन के तार को सही किया। फटे इंसुलेटर की जगह नया लगाया।