फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   House accountant lakh stolen

लेखपाल के घर आठ लाख की चोरी

Mon, 25 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Mon, 25 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
House accountant lakh stolen
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेमरान में लेखपाल के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों की नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय लेखपाल पुत्री के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जबकि पत्नी मायके में थी। घटना की सूचना पर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने मौके पर जाकर जांच की। लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी और बैंरग लौट गई।

विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला मेमरान निवासी लेखपाल मानसिंह राजपूत के साले बृजेश निवासी दनियापुर थाना शमसाबाद का रविवार को तिलक कार्यक्रम था। मानसिंह की पत्नी मीनू राजपूत दो दिन पहले ही अपने घर चली गई थी।
विज्ञापन


रविवार की शाम मानसिंह अपनी पुत्री के साथ तिलक में शामिल होने गए थे। मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा था। चोर मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने कमरों के तालों और अलमारी के लाकर को तोड़ दिया। यहां से चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी की। इसके बाद चोर छत के रास्ते से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 2 बजे लेखपाल परिवार के साथ घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। दरवाजे को अंदर से बंद होने पर मान सिंह ने मुख्य गेट में बनी जाली में हाथ डाल कर कुंडी खोली और अंदर गए। अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। रात में ही घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की सूचना पर डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने भी जांच की लेकिन कोई हल नहीं निकला। घटना की तहरीर दी गई। मानसिंह ने बताया कि चोर 1.75 लाख रुपये की नगदी और करीब 6 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। इनमें काफी संख्या में चांदी के सिक्के भी हैं। लेखपाल के घर हुई चोरी की घटना की जानकारी होते ही कई लेखपाल मौके पर आ गए। लेखपाल के यहां चोरी गए जेवरातों के डिब्बे बजरिया चौकी के पीछे पड़े मिले।


इसकी सूचना पर परिवार के लोगों ने मौके पर जाकर उन डिब्बों को उठा लिया और घर ले आए। तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। एसओ सुनील यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed