फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hostel is not known, scholarship has been issued

हास्टल का पता नहीं, जारी हो गई छात्रवृत्ति

Thu, 03 Mar 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hostel is not known, scholarship has been issued
फर्रुखाबाद। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से 766 छात्रों को छात्रवृत्ति भेजी गई है। इनमें पांच छात्र-छात्राओं को हॉस्टलर छात्रवृत्ति जारी कर दी गई है। जबकि कॉलेजों में छात्रावास है ही नहीं। मामला पकड़ में आने पर उनसे रिकवरी की जा रही है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से जनपद के 75 स्कूल-कॉलेजों के 766 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भेजी गई है। इनमें किसी भी कॉलेज में छात्रावास नहीं है। इसके बावजूद पांच छात्र-छात्राओं को हास्टलर छात्रवृत्ति दे दी गई। इनमें एसएनएम इंटर कॉलेज की छात्रा बुसरा बानो को 4977 रुपये, एनएकेपी की शिदरा को 7741 रुपये, मदनमोहन कनोडिया की शायदा खातून को 3800 रुपये, सिटी गर्ल्स की गुलनाज अंसारी को 4560 रुपये व आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज के मो. फैसल को 3570 रुपये उनके खाते में भेजे गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्र सरकार से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को पत्र जारी कर कॉलेजों में हास्टल होने के संबंध में जानकारी मांगी गई। इससे मामला पकड़ में आ गया। अब इन छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति की रिकवरी की जा रही है। बता दें कि वर्ष 2018 में 1.24 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed