फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hospital worker beats ward boy and woman in staff room

Farrukhabad News: अस्पताल कर्मी ने स्टाफ रूम में वार्ड बॉय व महिला को पीटा

Tue, 19 Sep 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hospital worker beats ward boy and woman in staff room
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में एक कर्मचारी ने जमकर बवाल किया। पहले ईएमओ के सामने गालियां दीं। इसके बाद वार्ड के स्टाफ रूम में जा पहुंचा। वहां एक वार्ड बॉय और एक महिला से मारपीट कर दी। महिला स्टाफ नर्स ने रोका, तो स्ट्रेचर को पलट दिया। इससे मैटर्न बाल-बाल बच गईं। पीड़ित वार्ड बॉय ने सीएमएस से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी नशे की हालत में इमरजेंसी पहुंचा। ईएमओ के पास मरीजों के लिए पड़े स्टूल पर बैठ गया और गाली-गलौज करने लगा। उस समय इमरजेंसी में कई महिला मरीज और तीमारदार भर्ती थे। कई लोगों ने चुप रहने के लिए कहा, मगर वह उनसे गाली-गलौज करने लगा। करीब आधा घंटे बाद फार्मासिस्ट सचींद्र द्विवेदी ने उसे समझा बुझाकर बाहर किया।
विज्ञापन

इस पर वह इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ रूम में जा पहुंचा। वहां भी गाली-गलौज शुरू कर दी। स्टाफ रूम में अधिकतर महिला स्टाफ शर्मशार होने लगा। मना करने पर उसने वहां रखी चाय जमीन पर फेंक दी। जब ड्यूटी वार्ड बॉय राकेश कुमार ने उसे बाहर जाने के लिए कहा, तो उसने मारपीट कर दी। बमुश्किल बचाया तो बेंच पर बैठी एक महिला को जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल कर्मी की अभद्रता की सूचना पर पहुंची मैटर्न ने जब उसे रोका, तो वह उनसे भी गाली-गलौज करने लगा। स्टाफ रूम के बाहर गैलरी में रखा स्ट्रेचर फेंक दिया। इससे पास में खड़ी मैटर्न बाल-बाल बच गई। अस्पताल कर्मी के बवाल की पूरी घटना सभी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

वार्ड बॉय राकेश कुमार ने सीएमएस को पत्र देकर विभागीय और पुलिस कार्रवाई कराने की मांग की। सीएमएस डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं। जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed