{"_id":"622cd9c78a12bf0e20045d2e","slug":"hospital-maut-chalak-farrukhabad-news-knp685302967","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के टायर से दबकर घायल बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के टायर से दबकर घायल बच्चे की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर चालक की जरा सी चूक एक परिवार पर भारी पड़ गई। खेत में खड़े ट्रैक्टर से चालक चाबी निकालना भूल गया। तभी सात साल का बच्चा ट्रैक्टर पर चढ़ा और चाबी घूमा दी। स्टार्ट होकर ट्रैक्टर आगे बढ़ा तो घबराहट में बच्चा नीचे कूदा और पहियों के नीचे आ गया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कन्नौज जिले के थाना तालग्राम के गांव भोजापुर निवासी राम निवास शनिवार दोपहर परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। तभी खेत में खड़े एक ट्रैक्टर से चालक चाबी निकालना भूल गया और चला गया। इसी दौरान राम निवास का सात साल का पुत्र मंजेश ट्रैक्टर पर चढ़ गया और चाबी घूमा दी, इससे ट्रैक्टर चालू हो गया।
गियर में होने की वजह से ट्रैक्टर जैसे ही चला, घबराया मंजेश कूद गया और टायर के नीचे आ गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उसका भाई मनीष कुमार आननफानन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉ. प्रदीप सिंह ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
कायमगंज। जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भुजजापुर निवासी रंजीत का पुत्र पीयूष (2) अन्य बच्चों के खेल रहा था। पास में ढलान पर ट्रैक्टर खड़ा था। एक बच्चे ने ट्रैक्टर का क्लच दबा दिया। इससे ट्रैक्टर ढाल से उतरने लगा और पीयूष के ऊपर से निकल गया।
गंभीर हालत में परिजन पियूष को अलीगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से रेफर कर दिया गया। परिजन उसे कायमगंज सीएचसी लाए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए। (संवाद)